फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three people arrested in two theft cases in jammu

कसा शिकंजा: दो चोरी के मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2022 03:27 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2022 03:27 PM IST
सार

जम्मू पुलिस ने दो चोरी मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, आठ मोबाइल, लैपटाप और आठ तोले सोना बरामद किया है।

विज्ञापन
Three people arrested in two theft cases in jammu
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू पुलिस ने दो चोरी मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इसमें जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं, उनकी निशानदेही पर आठ मोबाइल, लैपटाप और आठ तोले सोना बरामद करने में सफलता पाई है। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुकीम और कुलवीर सिंह दोनों निवासी विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा (रियासी) व परवेस निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस स्टेशन गंग्याल के अंतर्गत ग्रेटर कैलाश पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म को कबूल लिया एवं उनकी निशानदेही पर आठ मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुरमंडल रोड में मोबाइल फोन की दुकान में वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुकीम और कुलवीर सिंह दोनों निवासी विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा (रियासी) के रूप में हुई है। इससे पहले इन दोनों को कानाचक पुलिस ने पौनीचक में दुकान से 17 मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में सैनिक कॉलोनी पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आठ तोले सोना बरामद किया है। आरोपी की पहचान परवेस निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। वारदात को आरोपी ने सैनिक कॉलोनी के एक घर में अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed