{"_id":"61d5fc51a7417c3d0b3d231c","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2513313131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनाने वाला रंगहाथ बाग-ए-बाहु से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज बनाने वाला रंगहाथ बाग-ए-बाहु से गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान इमरान अकरम निवासी राजोरी के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में बागे-ए-बाहु इलाके में रहता था। उसके कब्जे से पुलिस ने कई स्टैंप, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटाप, स्कैनर और मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ दबोचा है। उसपर जाली डिग्री, डिप्लोमा, कॉलेज पंजीकरण सर्टिफिकेट बना कर देने का आरोप है। पंजाब के कई कालेजों और यूनिवर्सिटी के जाली सर्टिफिकेट आरोपी ने बना कर दिए हैं। बुधवार को पुलिस ने इसे तब पकड़ा, जब वह कुछ लोगों को इस तरह के दस्तावेज बनाकर दे रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 54 फर्जी डिप्लोमा, मार्कशीट और कई कॉलेज के स्टैंप भी बरामद हुए हैं। वह अपने आप को एक अखबार का संपादक भी बताता है और प्रेस कार्ड भी बना रखा था।
थाना प्रभारी नायत अली ने बताया कि आरोपी अपने कमरे में ही यह दस्तावेज तैयार करता था। वह रेलवे स्टेशन जम्मू हर रोज जाता था, जहां आने वाले यात्रियों से संपर्क करता और उनको दस्तावेज बनाकर दे देता था। वह अब तक कई लोगों को इस तरह के दस्तावेज बनाकर बेच चुका है। सबसे ज्यादा दस्तावेज पंजाब के कालेजों और यूनिवर्सिटी के नाम पर बनाकर दिए गए हैं। संभव है कि इसके संपर्क में कुछ और लोग भी होंगे। आरोपी के खिलाफ फिलहाल केस दर्ज कर इसे रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस ने इसके कमरे से कई स्टैंप, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटाप, स्कैनर और मोबाइल बरामद किए हैं।