फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

चालान को लेकर उलझे ट्रैफिक पुलिस कर्मी, एक निलंबित

विज्ञापन
crime
जम्मू। शहर के कच्ची छावनी इलाके में ट्रैफिक पुलिस के कर्मी आपस में ही उलझ गए। बताया जा रहा है कि मामले में एक ट्रैफिक कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी अनुसार एक सरकारी अधिकारी के वाहन का चालान काटने को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में धक्का मुक्की में बदल गई। पुलिस वालों को आपस में भिड़ता देख कई लोग जमा हो गए। इस दौरान अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मुलाजिमों को शांत किया। हालांकि इस मामले को लेकर कोई शिकायत या केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन बात उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई है। यह मामला सोमवार दोपहर का है। बता दें कि कच्ची छावनी क्षेत्र में हर समय ट्रैफिक पुलिस का नाका रहता है। यहां पर स्थायी तौर पर ट्रैफिक पुलिस रहती है। सोमवार को भी रूटीन की तरह से कर्मी अपनी कार्रवाई कर रहे थे। तभी एक वाहन का चालान काटने को लेकर कर्मी आपस में उलझ गए।
विज्ञापन

पुलिस वालों का वीडियो बनाने पर केस दर्ज
जम्मू। नगरोटा में पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाने के आरोप में एक ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की और गैर कानूनी तरीके से वीडियो बनाने की कोशिश की। उधर चालक का कहना था कि पुलिस कर्मी पैसे मांगने की कोशिश कर रहे थे। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed