फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,fraud,jammu news

नौकरी के नाम पर 3.80 लाख रुपये ठगे, आरोपी पर चार्जशीट

विज्ञापन
crime,fraud,jammu news
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ रेलवे न्यायाधीश जम्मू की अदालत में चार्जशीट पेश की है। आरोपी मोहिंद्र पाल शर्मा निवासी गांव सुरजन चलोग तहसील बानी जिला कठुआ हाल में सैन बाबा पुली लोअर रूपनगर में रह रहा है। आरोपी ने खुद को कोटक सिक्योरिटी का रिजनल हेड बताकर कुछ लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर तीन लाख 80 हजार रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता डॉ. शाम सुंदर गुप्ता निवासी हाउस नंबर 246, नजदीक संजय चौक शास्त्री नगर (जम्मू) ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी कि मोहिंद्र पाल 2017 में उसके घर में एलआईसी और पीएनबी में बीमा करवाने के लिए आया था। मोहिंद्र ने बताया कि वह कोटक सिक्योरिटी में क्षेत्रीय प्रबंधक है। कुछ दिन बाद उसने कहा कि वह जम्मू में अपना कार्यालय खोल रहा है, इसके लिए जगह चाहिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपना घर 25 हजार प्रति माह किराये पर आरोपी को दे दिया। साथ ही उसे एरिया प्रबंधक के लिए नौकरी भी दी गई। इसकी एवज में 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने के लिए आरोपी ने तय किया और कहा कि हाउस रेंट और वेतन दोनों उसके खाते में आएंगे। लेकिन इससे पहले आरोपी ने उससे तीन लाख 20 हजार रुपये लिए। पैसे उसके खाते में जमा करवाए गए थे। स्टाफ रखने के लिए स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन भी जारी किया गया। ब्रांच प्रबंधक के लिए 15 हजार रुपये प्रति माह और सहायक के लिए छह हजार रुपये वेतन देने को बात हुई। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति बसंती कौल से साठ हजार रुपये लिए गए। आरोपी ने कुल तीन लाख 20 हजार की राशि एकत्रित करने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच की। सुबूत जुटाने के बाद अब मामला दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed