फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime diary, died, accident

Jammu News: सड़क हादसे में घायल पुलिस कर्मी की मौत

विज्ञापन
crime diary, died, accident
जम्मू। नगरोटा के पास सड़क हादसे में घायल पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार जगती के लोकेश सिंह को 2 अक्तूबर को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया। इसी बीच परिवार के लोग जीएमसी से पंजाब के निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में लाया गया। बता दें लोकेश सिंह जम्मू राजभवन की सुरक्षा में तैनात था। ब्यूरो
विज्ञापन


हादसे में कठुआ के व्यक्ति ने दम तोड़ा
जम्मू। कठुआ के कालीबड़ी में हादसे में घायल व्यक्ति ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। रामकोट के रहने वाले काकू राम को 12 अक्तूबर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
जम्मू। शहर के पॉश इलाके गांधी नगर में महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। भावना महाजन ने आत्महत्या की। इससे पहले परिवार की ओर से उसे गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया। यहां से जीएमसी भेज दिया। जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग पर मामला दर्ज

जम्मू। बाहु प्लाजा चौक में चेन स्नेचिंग पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता अंजली शर्मा निवासी त्रिकुटा नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि बाहु प्लाजा चौक में पर्स और मोबाइल झपटमारों ने झपट लिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed