{"_id":"6834ca74523033358d090ee5","slug":"crime-and-smugling-in-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-622394-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिहार और छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों से जम्मू में नशीले पदार्थों की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिहार और छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों से जम्मू में नशीले पदार्थों की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिहार और छत्तीसगढ़ से आने वाली ट्रेनों से जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा गांजे की खपत की जा रही है। नशा तस्करी के हर तीसरे मामले में गांजे की बरामदगी है। जीआरपी जम्मू ने जून 2024 से मई 2025 तक एनडीपीएस के तहत 19 मामले दर्ज किए हैं।
जम्मू, बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा और कठुआ रेलवे स्टेशन पर मादक यानी नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े मामले लगातार सामने आए हैं। ट्रेन से मादक पदार्थ के साथ पिस्तौल भी मिलने के बाद जीआरपी जम्मू ने अपनी रणनीति में बदली है। जवान अब सादा कपड़ों में यात्रियों की तरह ट्रेन में बैठते हैं और संदिग्ध की पहचान करते हैं। स्टेशन पर उतरने के बाद ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाता है।
जीआरपी जम्मू ने 19 मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। इन 21 लोगों में से 13 लोग पंजाब, बिहार, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से है। आरोपियों की आयु 18 से 45 साल के बीच में है। पकड़े गए मादक पदार्थ की बाजार में काफी कीमत है।
विज्ञापन
जीआरपी ने इस बीच 12 भगोड़ों को भी पकड़ा है। इसमें तीन भगोड़े 28 से 30 साल से फरार चल रहे थे। इसके साथ ही तीन लापता लोगों को भी उनके परिवार से मिलवाया है। बीते दिनों जीआरपी जम्मू ने जम्मू, बाड़ी ब्राह्मणा और कठुआ रेलवे स्टेशन से 5.5 लाख रुपये की कीमत के मादक पदार्थ पकड़े थे, जिसमें गांजा सबसे ज्यादा था।
दिसंबर 2024: जीआरपी जम्मू ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर तीन किलोग्राम गांजे के साथ ओडिशा निवासी के अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।
अप्रैल 2023: जीआरपी जम्मू ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक महिला नशा तस्कर को तीन किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया
फरवरी 2024: एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जम्मू रेलवे स्टेशन के पास से एक ड्रग तस्कर को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया।
13 अप्रैल 2025: जीआरपी जम्मू ने पंजाब निवासी एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नौ लाख रुपये की हेरोइन जैसी मादक पदार्थ बरामद किया।
रेल मार्ग से नशा तस्करी बढ़ रही है। इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। जीआरपी की ऐसी घटनाओं और असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। एक साल में 19 एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए हैं। इसमें 11 मामलों में चार्जशीट दर्ज की है। यह कार्रवाई आगे भी चलेगी। जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तो प्रतिबद्ध है, लेकिन मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई कर रही है। -शैलेंद्र सिंह, एसएसपी, जीआरपी, जम्मू।