{"_id":"655912d7947fcc1ed900a2fa","slug":"cricket-world-cup-craze-samba-news-c-289-1-sjam1009-1155-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिर चढ़कर बोल रहा विश्वकप का खुमार<bha>;<\/bha> जश्न की योजनाएं तैयार, जीत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिर चढ़कर बोल रहा विश्वकप का खुमार<bha>;</bha> जश्न की योजनाएं तैयार, जीत का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत के लिए सांबा के राजपुरा में हुई पूजा
मंडी थलोरा के रामलीला मैदान में प्रोजेक्टर लगा मैच देखने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। क्रिकेट विश्वकप का खुमार इस समय खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय टीम के फाइनल में खेलने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना कर देश की जीत के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है। लोग मैच देखने से लेकर जीत के बाद का जश्न मनाने तक की योजना बना रहे हैं। लड्डू बांटकर सामूहिक जश्न मनाने से लेकर घर में पूजा करने तक की योजनाएं तैयार हैं। इन गतिविधियों का दौर शुरू भी हो गया है।
जिले के सीमावर्ती कस्बे राजपुरा के राम मंदिर में शनिवार को स्थानीय पुजारी भारत इंदु शर्मा और क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान भारतीय टीम के क्रिकेट विश्व कप में विजयी होने की प्रार्थना की गई। स्थानीय शमी ने कहा कि उन्होंने भगवान राम से मन्नत मांगी है कि यदि भारतीय टीम विजयी होती है तो वह मिठाई बांटेंगे। उधर, सांबा की मंडी थलोरा के युवाओं ने रामलीला मैदान पर प्रोजेक्टर लगाकर मैच देखने की योजना बनाई है। वहीं, स्थानीय प्रीतम चौधरी ने बताया कि उन्होंने भारतीय टीम के विजयी बनने पर मिठाई बांटने का निर्णय लिया है। इधर, कस्बे के दुकानदारों का कहना है कि वे भारतीय टीम के विजयी होने की प्रार्थना के साथ सुबह अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना करेंगे। दुकानदार रंजू ने कहा कि वह सुबह भगवान से भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रेमी खुले में एलईडी लगा कर मैच का आनंद लेने पर विचार कर रहे हैं। एक ग्रामीण विलय शर्मा ने कहा कि रविवार की छुट्टी होने पर वह पूरी तरह मैच का आनंद लेंगे।