फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket tournament

Jammu News: राजेश का शतक गया बेकार, जम्मू विवि को सेमीफाइनल में मिली हार

विज्ञापन
cricket tournament
जामिया मिलिया इस्लामिया विवि ने तीन विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय कर्मचारी क्रिकेट टीम को ऑल इंडिया वाइस चांसलर ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। राजेश का शतक भी मैच को बचा न सका और मुकाबले में जामिया मिलिया इस्लामिया विवि ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू विवि ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए। इसमें राजेश ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि, संदीप बख्शी ने 25 और अमीन ने 13 रन बनाए। जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के लिए वाहिद ने तीन, फरीद ने दो और आदिल ने एक विकेट लिया। जवाब में जामिया मिलिया इस्लामिया विवि ने 19.4 ओवर में ही सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। टीम के लिए आदिल ने सर्वाधिक 48, वाहिद ने 43 और सरफेज ने 43 रन बनाए। जम्मू विवि के लिए राज कुमार बख्शी ने तीन, राजेश ने दो और करण व शांतुल ने एक-एक विकेट झटका। जम्मू विवि की टीम तीसरे स्थान के लिए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि हिसार से शनिवार को भिड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed