फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket

सिद्धार्थ की शतकीय पारी से नारायणा जीता

विज्ञापन
cricket
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में नारायणा कटड़ा की टीम ने अखनूर क्रिकेट कल्ब को एकतरफा मैच में 65 रनों से हरा दिया। नारयणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज सिद्धार्थ ने शानदार 120 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज राहुल ने 28 व विकास ने 21 रन का योगदान दिया। टीम को 26 अतिरिक्त रन मिले। अखनूर के गेंदबाज लक्ष्य व शाम ने दो-दो, जबकि सुमित ने एक विकेट लिया। नारायणा की टीम से मिला लक्ष्य अखनूर की टीम हासिल नहीं कर पाई। टीम 136 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सन्नी ने सब से ज्यादा 30 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज शैंटी ने 16 व दक्ष ने बीस रन बनाए। टीम को 19 रन अतिरिक्त मिले। नारायणा की तरफ से गेंदबाज निखिल व प्रिंस ने तीन-तीन और अजीत ने दो विकेट लिए। मैच में शानदार पारी खेलने वाले नारायणा के बल्लेबाज सिद्धार्थ को मैन आफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed