{"_id":"683a0d617c645f84650c8e07","slug":"cricket-news-samba-news-c-273-1-now1001-101214-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौशेरा ने जीती क्रिकेट फाइनल मैच की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौशेरा ने जीती क्रिकेट फाइनल मैच की टीम
Sat, 31 May 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 31 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन ने शुक्रवार को अंडर-14 आयु वर्ग के क्रिकेट लड़कों के वर्ग में अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका फाइनल मैच जोन नौशेरा बनाम जोन खवास के बीच खेला गया। जोन नौशेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 105 रन बनाए जबकि जोन ख्वास ने 12 ओवर में 58 रन बनाए। इस प्रकार नौशेरा ने खवास को 47 रनों से हरा दिया।
प्रभारी क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने सभी टीमों को बधाई देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद