फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CPI(M) to vote against BJP and PDP in RS elections in Jammu and Kashmir

राज्यसभा चुनाव के लिए तेज हुआ जोड़-तोड़

Mon, 02 Feb 2015 09:25 PM IST
एजेंसी/ जम्मू
एजेंसी/ जम्मू Updated Mon, 02 Feb 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) to vote against BJP and PDP in RS elections in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर आगामी सात फरवरी को हो रहे चुनाव के लिए सियासी दलों में जोड़तोड़ तेज हो गई है। चुनाव के लिए निर्दलीय विधायक भी अपनी स्थिति साफ करने लगे हैं।

विज्ञापन


सीपीआई (एम) के विधायक एवं राज्य सचिव मोहम्मद यूसुफ तारिगामी का कहना है कि वह भाजपा और पीडीपी के गठबंधन के खिलाफ वोटिंग करेंगे। उनका कहना है कि वह कभी सरकार में नहीं रहे हैं और देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए काम किया है। इसलिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन को समर्थन नहीं देंगे।
विज्ञापन


उनके अनुसार बडगाम जिले के खानसाहिब विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार हकीम यासीन और हंदवाड़ा के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के साथ बैठक में राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद सहित सात अन्य उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें पीडीपी से मोहम्मद फैयाज, नजीर अहमद, एनसी से सज्जाद अहमद किचलू, नासिर असलम वानी, भाजपा ने शमशेर सिंह, चंद्र मोहन शर्मा, कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद शामिल हैं।


जंस्कार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार ने नेकां और कांग्रेस को झटका देते हुए पीडीपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। पीडीपी नेताओं के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया। इस सीट पर नेकां ने रिजवी को समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed