{"_id":"65953cb5431035259505acb7","slug":"covid-protocols-mask-mandatory-in-ladakh-kargil-administration-issued-order-after-leh-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Protocols: लद्दाख में मास्क अनिवार्य, लेह के बाद कारगिल प्रशासन ने भी जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid Protocols: लद्दाख में मास्क अनिवार्य, लेह के बाद कारगिल प्रशासन ने भी जारी किया आदेश
Wed, 03 Jan 2024 04:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 04:23 PM IST
सार
कारगिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों तथा सार्वजनिक परिवहन में मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पूरे लद्दाख में अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कारगिल जिला प्रशासन ने भी प्रतिबंध लागू कर दिया है। इससे पहले लेह में इसे लागू किया गया था।
विज्ञापन
कारगिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। इसके तहत दफ्तरों, कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थानों तथा सार्वजनिक परिवहन में मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर तथा कार्यस्थलों में हाथों की निश्चित अंतराल पर सफाई करें। एसओपी का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का भी पालन करें। आम लोगों से अपील है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। सभी एसडीएम से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से सर्विलांस करें और रोजाना कोविड की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करें।