{"_id":"65870e350c9312b3790c2425","slug":"covid-knocks-in-kashmir-two-cases-found-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कश्मीर में कोविड की दस्तक, दो मामले मिले, संभाग में बढ़ाए गए परीक्षण; विशेषज्ञों ने दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कश्मीर में कोविड की दस्तक, दो मामले मिले, संभाग में बढ़ाए गए परीक्षण; विशेषज्ञों ने दी यह सलाह
Sat, 23 Dec 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:15 PM IST
सार
पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड प्रोटोकाल के तहत मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सा केंद्रों में कोविड और इंफ्लुएंजा पीड़ितों के परीक्षण करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में कोविड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिन में यहां दो मामले मिल चुके हैं। इसमें एक श्रीनगर और एक गांदरबल से है। हालांकि घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि दोनों मामले सामान्य लक्षण वाले हैं। पीड़ितों को घरों पर आइसोलेट किया गया है। इसमें कोविड प्रोटोकाल के तहत उन्हें मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सा केंद्रों में कोविड और इंफ्लुएंजा पीड़ितों के परीक्षण करवाए जा रहे हैं। जम्मू संभाग में फिलहाल कोविड का कोई मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लेबोरेटरी में शनिवार को करीब 50 इंफ्लुएंजा आरटीपीसीआर और सार्स कोविड के परीक्षण किए गए, लेकिन सभी मामले निगेटिव आए हैं। जीएमसी और एसएमजीएस अस्पताल में स्थापित कियोस्क में रोजाना इंफ्लुएंजा और कोविड लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। एसोसिएटेड अस्पतालों के संदिग्ध मामलों के भी सैंपलों को जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सभी जरूरी इंतजामों के साथ दवाएं उपलब्ध
जीएमसी में कोविड मरीजों के लिए 32 बिस्तर वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार है। हालांकि अभी कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया है। आइसोलेशन वार्ड में सभी जरूरी इंतजामों के साथ दवाएं उपलब्ध हैं। पर्याप्त ऑक्सीजन भी है। यहां सभी 1200 बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति दी गई है। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और छोटे बड़े सिलिंडर स्थापित किए गए हैं। - डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी
विज्ञापन
नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य केंद्रों पर इंफ्लुएंजा और कोविड लक्षण वाले मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी जम्मू संभाग में कोई मामला नहीं मिला है। कोविड के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जागरूकता और बचाव जरूरी है। नए वेरिएंट में अब तक मृत्युदर काफी कम है। इसमें अधिकांश वही लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जो पहले से कई शारीरिक समस्याओं से ग्रस्त हैं। - डॉ. राजीव शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू