{"_id":"67b8e557f5a3717a570e077f","slug":"court-news-srinagar-news-c-10-lko1021-551249-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला, अदालत ने कहा-संबंधित एसएसपी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर की एक अदालत ने जितेंद्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) को 2021 में धार्मिक भावनाओं के खिलाफ उनकी कथित बयानबाजी के मामले में गिरफ्तार करने के लिए संबंधित एसएसपी को एक टीम गठित करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त मुंसिफ अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) विकास भारद्वाज ने कहा, कई प्रयासों के बावजूद आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी। इसलिए संबंधित एसएसपी को आरोपी को गिरफ्तार करने और अगले सुनवाई की तारीख से पहले अदालत में पेश करने के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया जाता है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को नियत की है। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन त्यागी ने 2021 में हिंदू धर्म अपनाया था। श्रीनगर के निवासी दानिश हसन डार ने शिकायत दर्ज कराई है कि त्यागी ने 6 दिसंबर 2021 को लखनऊ में दिए गए अपने बयान में “इस्लाम को एक समूह या संगठन बताया और मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ क़ुरान को झूठा और निराधार साहित्य करार दिया, जिससे उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।”