{"_id":"68fa915a2d24630e9601c612","slug":"court-news-jammu-news-c-10-lko1027-745081-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जलशक्ति विभाग के सचिव और \nमुख्य अभियंता को कैट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जलशक्ति विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता को कैट ने किया तलब
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने जलशक्ति विभाग के सचिव व मुख्य अभियंता को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कैट ने यह आदेश तब दिया जब विभाग 45 बार मौका मिलने के बावजूद अदालत के आदेश का पालन नहीं कर सका।
मामला वरिंदर कुमार बनाम जलशक्ति विभाग सांबा के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शर्मा से जुड़ा है। वीरवार को हुई सुनवाई में कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मोहन पाल व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा कि विभाग पर करीब 1.30 करोड़ रुपये की देनदारी है, लेकिन भुगतान के लिए विभाग के पास धन नहीं है। अभियंता ने बताया कि उन्होंने यह मामला 30 जुलाई 2025 को सरकार के समक्ष उठाया था और 28 अगस्त 2025 को अधीक्षण अभियंता को भी पत्र लिखा था।
कैट ने यह भी उल्लेख किया कि हाईकोर्ट व सर्वोच्च न्यायालय पहले ही इस मामले में दायर याचिकाएं खारिज कर चुके हैं। इतने लंबे समय और 45 अवसर दिए जाने के बावजूद आदेश की अनुपालना न होना गंभीर लापरवाही है। इसलिए न्यायहित में जल शक्ति विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। कैट ने चेतावनी दी है कि यदि वे अगली सुनवाई पर उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ रोबकार जारी किया जाएगा। मामला अब 21 नवंबर 2025 को फिर सुना जाएगा। ब्यूरो