फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: जेके बैंक कर्मियों से जुड़े विवादों का निपटारा श्रम कोर्ट या औद्योगिक न्यायाधिकरण में होगा

विज्ञापन
court news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल केंद्र सरकार की ओर से स्थापित श्रम न्यायालय या औद्योगिक न्यायाधिकरण को ही जेके बैंक व उसके कर्मियों के बीच औद्योगिक विवाद का निपटारा करने का अधिकार होगा।

न्यायमूर्ति राजेश ओसवाल की पीठ ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार विवाद को प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित श्रम कोर्ट या औद्योगिक न्यायाधिकरण को भेज सकती है। उस स्थिति में ही प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित श्रम कोर्ट या औद्योगिक न्यायाधिकरण के पास ही इस पर निर्णय लेने का क्षेत्राधिकार होगा। 13 मार्च 2019 को श्रीनगर में औद्योगिक न्यायाधिकरण सह श्रम न्यायालय जम्मू-कश्मीर ने जेके बैंक की आपत्ति को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि प्रदेश सरकार बैंक के लिए उपयुक्त थी और उसके द्वारा स्थापित औद्योगिक न्यायाधिकरण या श्रम कोर्ट के पास बैंक व कर्मी के बीच विवाद का निर्णय करने का क्षेत्राधिकार होगा। बैंक ने हाईकोर्ट के समक्ष आदेश का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed