फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से बाहर के कितने लोगों पर केस, रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
court
जम्मू। हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से बाहर के लोगाें का आपराधिक रिकॉर्ड तलब किया है। एक याचिका की सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और जस्टिस पुनीत गुप्ता की खंडपीठ ने रजिस्ट्रार जनरल से कहा कि वे दोनों प्रदेशों से बाहर के लोगों की पूरी सूची उपलब्ध करवाएं। इसमें आपराधिक और सिविल मामलों का रिकॉर्ड दर्शाया जाए।
विज्ञापन

मामले में याचिका दायर करने वाले बाल कृष्ण ने कोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ अनंतनाग में आरपीसी की धारा 420, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज है। याची ने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लंबित याचिका के हवाले से कोर्ट में कहा गया कि प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के बाहरी लोगों पर बड़ी संख्या में मामले दर्ज होते हैं। ज्यादातर मामलों के पीछे का मकसद प्रताड़ित कर पैसे एेंठना होता है। कोर्ट ने दक्षिण कश्मीर के मामलों की जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम का रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन इसमें फौजदारी और दीवानी मामलों की अलग से जानकारी नहीं थी। खंडपीठ ने कहा कि अब दोनों प्रदेशों का पूरा रिकॉर्ड पेश किया जाए, जिसमें फौजदारी और दीवानी मामलों का अलग-अलग ब्योरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed