{"_id":"651741fca307c090d50fa56a","slug":"corporation-development-jammu-news-c-10-jam1008-212488-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अक्तूबर में शुरू होगा नालों से मलबा हटाने पर काम, 10 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अक्तूबर में शुरू होगा नालों से मलबा हटाने पर काम, 10 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बरसात में मुसीबत बनने वाले नालों से मलबा हटाने का काम अक्तूबर से शुरू होगा। नालों की सफाई पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस साल बरसात में पनामा चौक, वेयरहाउस, कृष्णा नगर सहित अन्य नाले ओवरफ्लो हुए थे। अब नगर निगम अगले माह से नालों से मलबा हटाने का काम शुरू करेगा। जून 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में 174 छोटे-बड़े नाले हैं।
नगर निगम के अनुसार नानक नगर, गांधी नगर समेत अन्य नालों में जेसीबी और नाला गैंग के माध्यम से सफाई करवाई जाएगी। मलबा निकालकर नालों को साफ किया जाएगा। इसी तरह कृष्णा नगर नाले पर काम होगा। हालांकि बीते साल भी नगर निगम ने 15 करोड़ रुपये दो चरणों नालों की सफाई पर खर्च किए थे।
अक्तूबर से नालों की सफाई का काम शुरू किया जा रहा है। इनसे मलबा हटाया जाएगा। साथ ही कुछ नालों में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
- निसार हुसैन रजा, सीटीओ, नगर निगम
बीते साल भी नालों की सफाई समय पर करवाई गई थी। ऐसे में कम नाले ओवरफ्लो हुए। इस बार फिर से सफाई करवाकर लोगों को राहत दी जाएगी।
- राजेंद्र शर्मा, मेयर, नगर निगम