फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus, Number of positive cases in jammu kashmir

कोरोना वायरसः लद्दाख में 13 पॉजिटिव, जम्मू-कश्मीर में 2337 लोग रखे गए निगरानी में

Sat, 21 Mar 2020 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 PM IST
सार

लद्दाख में कोरोना वायरस के तीन और पॉजिटिव मामले आने के साथ कुल संख्या 13 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है। कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है जबकि 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
coronavirus, Number of positive cases in jammu kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लद्दाख में आज यानी कि शनिवार को कोरोना वायरस के तीन और पॉजिटिव मामले आने के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है। कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है जबकि 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
 

कश्मीर में कोरोना का पहला मामला

श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला है। वह डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला है। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया है। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास है।
विज्ञापन

कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामला

कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने संकू, थंगदुबुर, नकमकौसर और नारांबी गांवों को बाहरी आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा आसपास के गांवाें को बफर जोन के तौर पर अधिसूचित कर दिया है। मजिस्ट्रेट आदेश के तहत जरूरी सामान की आपूर्ति मोबाइल दुकानों के माध्यम से गांवों में जाकर की जाएगी। आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर रोजाना घर-घर जाकर निगरानी व स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनंतनाग में प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 के तहत पांच से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 144 सीआरपीसी के तहत लगाए ये प्रतिबंध एक महीने के लिए लागू होंगे। ये आदेश जिला मजिस्ट्रेट बशीर अहमद डार ने जारी किए हैं। इसके उल्लंघन पर आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें, पिछले हफ्ते बडगाम, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, बडगाम के उपायुक्तों ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

इससे पहले एयर इंडिया की लेह-श्रीनगर उड़ान से यहां पहुंचे 81 यात्रियों को बुधवार को स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही निगरानी में ले लिया गया। जबकि शेष 25 यात्रियों को वापस लेह भेज दिया गया। श्रीनगर उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि यहां आने वाले यात्रियों को सभी तरह की स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। कोरोना को लेकर हम काफी सतर्क हैं। आज सुबह से आयी एयर इंडिया की उड़ान से जो यात्री आए थे उनमें से 25 को वापस भेज दिया गया है। जबकि 81 को यहां एकांतवास में भेजा गया है।

इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर नियुक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया के निदेशक संतोष ढोके ने अमर उजाला के साथ बात करते हुए बताया कि लेह से श्रीनगर आने वाली फ्लाइट ने बुधवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed