{"_id":"5f4569978ebc3e41103b96ef","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu217255633","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर बस्ती में 15 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर बस्ती में 15 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग अभियान में शहर और आसपास के इलाकों में कोविड संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। चिंता यह है कि अधिकांश नए संक्रमित मामलों में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं है और सामान्य तौर पर यह संक्रमित समाज में घूम रहे हैं। मंगलवार को बीसी रोड स्थित कबीर बस्ती में रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग में 15 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में एंटीजेन टेस्ट किए गए, जिसमें स्वास्थ्य निदेशक जम्मू के चालक सहित दो अन्य चिकित्सा कर्मी संक्रमित पाए गए। सभी को प्रशासनिक क्वारंटीन में भेजा गया है। सोमवार को गांधीनगर गोल मार्केट में भी एक साथ कई मामले सामने आ चुके हैं।
जिले में विभिन्न स्थानों पर रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग शुरू की जा रही है। इसमें शिनाख्त किए गए स्थानों पर सामूहिक तौर पर टेस्ट लिए जाएंगे। मंगलवार को जिला जम्मू में नरवाल, त्रिकुटा नगर, लोअर रूप नगर, प्रीत नगर डिग्यिाना, गांधीनगर से नए संक्रमित मामले सामने आए। जीएमसी के आरथो विभाग का एक पीजी डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया है। जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों से कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा कोट भलवाल में एक चिकित्सा कर्मी के साथ कलेक्शन केंद्र में नियुक्त एक अन्य चिकित्सा कर्मी संक्रमित पाया गया है। शहर में एंटीजेन टेस्ट अभियान में एनएचएम सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। वहीं, जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में कई संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे आगामी दिनों में मृत्युदर बढ़ सकती है।