{"_id":"5e960bc38ebc3e6fcb32630b","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu207934911","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 80 प्रतिशत मरीज खुद ही हो जाते हैं ठीक - डॉ. नवीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 80 प्रतिशत मरीज खुद ही हो जाते हैं ठीक - डॉ. नवीद
विज्ञापन
श्रीनगर। चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल के डॉ. नवीद के अनुसारलोगों में डर है कि कोरोना जानलेवा है, लेकिन 80 प्रतिशत मरीज जिन्हें हल्की बीमारी होती है, एहतियात बरतने से धीरे-धीरे खुद ही ठीक हो जाते हैं। बाकी के 20 प्रतिशत में मध्यम से गंभीर बीमारी होती है। इनमें से भी 5-6 प्रतिशत ही ऐसे होते हैं जिन्हें आईसीयू में भर्ती करने की या फिर वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। अगर कश्मीर की बात करें तो यहां के स्थानीय लोग इस बीमारी से ज्यादा बेहतर तरीके से लड़ रहे हैं।
डॉ. नवीद के अनुसार ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आने का कारण युद्धस्तर पर टेस्टिंग है। दूसरा कारण प्रभावी कांटेक्ट ट्रेसिंग। इससे साबित होता है कि जो भी अभी तक पॉजिटिव मामले सामने आए हैं वो पुराने मामलों के कांटेक्ट में थे। इन सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है।
लॉकडाउन से रुकेगा कम्युनिटी स्प्रेड
डॉ. नवीद के अनुसार यहां भर्ती लगभग सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभी तक उनके अस्पताल में दो मौतें हुई हैं। इनमें एक मरीज एडवांस स्टेज में था और उसे अन्य बीमारियां भी थीं। दूसरा मरीज जब हमारे पास पहुंचा तो वह पहले से रेस्पिरेटरी फेलियर स्थिति में था। डॉ. नवीद ने कहा कि अभी कम्यूनिटी स्प्रेड के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं और लॉकडाउन में हम कम्युनिटी स्प्रेड को बढ़ने से रोक सकते हैं।