फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

एलजी ने डॉक्टरों से कोरोना से नियंत्रण के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरों के साथ बातचीत कर जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 के बेहतर प्रबंधन और इसकी रोकथाम के लिए सुझाव मांगे। इसमें सुरक्षात्मक उपकरणों की खरीद, परीक्षण क्षमता में वृद्धि, कोविड पर चिकित्सा विशेषज्ञों आदि द्वारा जागरूकता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एलजी ने निरंतर प्रयासों और प्रभावी ढंग से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिक्स से मरीजों का इलाज करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन वायरस के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन योद्धाओं को पीपीई, एन-95 मास्क, दस्ताने और अन्य बुनियादी सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान कर रहा है। एलजी ने कहा कि गैर-कोविड रोगियों का भी आवश्यक रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है और इसे किसी भी स्तर पर उपेक्षित नहीं किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टरों ने स्थानीय रूप से सुरक्षात्मक उपकरणों की खरीद के लिए सरकार की अनुमति मांगी। मौके पर
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के प्रिंसिपल, सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed