फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

कोरोना से निपटने के लिए अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने और संबंधित विभागों को सुचारु रूप से चलाने के लिए दर्जन से अधिक आईएएस और केएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी को अलग अलग क्षेत्रों में काम बांटा गया है।
विज्ञापन

आदेश में आईएएस अरुण कुमार मेहता को बैंक, आम लोगों को सुचारु भुगतान, राहत मामले, पीएम गरीब कल्याण योजना की निगरानी करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह आईएएस अटल कुमार डुल्लू को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना रिस्पांस प्रयासों के लिए ओवरआल इंचार्ज, आईएएस शालीन काबरा को कोविड प्रबंधन में वालंटियर, प्रशिक्षण, नियुक्ति मामलों में नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें आईएएस डॉ. असगर सामून, केएएस तलत परवेज सहयोग करेंगे। आईएएस धीरज गुप्ता को अर्बन लोकल बाडीज में सैनिटाइज अभियान, जम्मू व श्रीनगर शहर में डोर टू डोर सर्वे में नोडल अधिकारी बनाया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य लोगों के मामलों का भी निपटान करेंगे। आईएएस निराज कुमार इनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

मीडिया और सूचना तंत्र देखेंगे रोहित कंसल
आईएएस नवीन कुमार चौधरी को कृषि/हार्टिकल्चर/पशुपालन, आईएएस रोहित कंसल को मीडिया और सूचना मामले, आईएएस शैलेंद्र कुमार को पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य मामलों के निपटान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईएएस मनोज कुमार दिवेदी को औद्योगिक उत्पादन गतिविधियों को पुन: शुरू करवाने, सप्लाई चैन और आईएएस संजीव वर्मा को जम्मू संभाग में क्वारंटीन व प्रशासनिक प्रबंध में ओवरआल कोआर्डिनेशन इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई प्रबंधन देखेंगे आईएएस अजीत साहू
आईएएस सौरभ भगत को श्रमिक, आईएएस अजीत कुमार साहू को अंतर राज्यीय बार्डर, जवाहर टनल और मुगल रोड जांच केंद्र पर यात्रियों और सप्लाई प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईएएस पांडुरंग के पोले को कश्मीर संभाग में क्वारंटीन व्यवस्था में ओवरआल को आर्डिनेशन बनाया गया है। आईएएस मो. एजाज अतिरिक्त आयुक्त कश्मीर का काम देखेंगे। आईएएस ओवेस अहमद को भी कई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईएएस शीतल नंदा को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहयोग करने के साथ मास्क के उत्पादन, वितरण आदि का काम देखना होगा। आईएएस सिमरनदीप सिंह जरूरी वस्तुओं की सप्लाई आदि कार्यों के लिए नोडल अधिकारी, आईएएस भूपेंद्र कुमार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस प्रयासों में नोडल अधिकारी और केएएस राजीव कुमार खजूरिया को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में कोरोना वायरस प्रयासों में ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed