फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir Union Minister of State Jitendra Singh gave two and a half crores from MP fund

कोरोना से जंग: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सांसद निधि से दिए ढाई करोड़ रुपये

Fri, 14 May 2021 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 10:24 AM IST
सार

जितेंद्र सिंह ने बताया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Union Minister of State Jitendra Singh gave two and a half crores from MP fund
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सांसद निधि से ढाई करोड़ की राशि जारी की है। डोडा-उधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र में इस राशि को ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट, जांच और स्क्रीनिंग के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने राशि जारी करने के साथ ही पूर्व में सांसद निधि से किसी भी काम के लिए दी सभी मंजूरियों को भी रद्द कर दिया है। ताकि इस राशि का उपयोग सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ही किया जाए।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि जम्मू- कश्मीर में कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। इसके लिए वे नियमित रूप से प्रशासन के संपर्क में भी हैं। कई जगह से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की जानकारी मिल रही थी, जिसके चलते फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed