{"_id":"5f11501b69cd3c6156538190","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-three-people-including-two-soldiers-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुरः कोरोना को मात देकर घर लौटे छह लोग, दो जवानों सहित तीन लोग पाए गए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुरः कोरोना को मात देकर घर लौटे छह लोग, दो जवानों सहित तीन लोग पाए गए संक्रमित
Fri, 17 Jul 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को जिले में छह लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इसी के साथ जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 21 रह गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह से कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले घटने पर भी प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। बुधवार को तीन लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे थे, वहीं गुरुवार को छह लोग कोरोना संक्रमण को हराने कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कोविड-19 हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन लोगों के एक बार फिर से कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। दोपहर के समय इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची, जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वाहन की व्यवस्था कर सबको घर भेज दिया गया। इसी के साथ जिले में अभी तक 285 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। मौजूदा समय में जिले में केवल 21 कोरोना पॉजिटिव मामले बचे हैं।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख में जवानों ने दिखाया पराक्रम, राजनाथ ने हथियार उठाकर दिया बड़ा संकेत, देखें तस्वीरें