फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir news, 786 infected in the state including BJP general secretary Ashok Kaul, Vibodh Gupta

जम्मू जिले में रिकॉर्ड 258 मामले, भाजपा महासचिव अशोक कौल, विबोध गुप्ता समेत प्रदेश में 786 संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir news, 786 infected in the state including BJP general secretary Ashok Kaul, Vibodh Gupta
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू जिले में रविवार को रिकॉर्ड 258 कोरोना मामले सामने आए। इसके साथ ही भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल, विबोध गुप्ता समेत प्रदेश में 786 नए संक्रमित मिले हैं। दोनों नेता कश्मीर दौरे पर थे। नए मामलों में जम्मू संभाग में 354 और कश्मीर संभाग से 432 मामले आए हैं। इसके अलावा नौ मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें तीन जम्मू संभाग के हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 258, राजोरी में छह, कठुआ में 18, उधमपुर में नौ, सांबा में सात, डोडा में पांच, पुंछ में छह, रियासी से 18 और किश्तवाड़ से 27 नए मामले आए हैं। वहीं, कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले से 161, बारामुला से 26, पुलवामा से 25, बडगाम से 52, अनंतनाग से 38, बांदीपोरा से 37, कुपवाड़ा से 30, कुलगाम से 11, शोपियां से आठ और गांदरबल से 44 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के सप्ताहिक दौरे पर चल रहे भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल और कश्मीर प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता के संक्रमित पाए जाने से प्रदेश भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को 490 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें 108 मरीज जम्मू और कश्मीर संभाग के 382 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37163 पर पहुंच गई हैं। हालांकि, 28510 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 7959 हैं। इनमें जम्मू संभाग से 2060 और कश्मीर संभाग के 5899 मामले हैं। नौ और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 694 पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 956733 टेस्ट हुए हैं और 37163 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed