फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Lockdown can be implemented again in Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, दोबारा लागू हो सकता है लॉकडाउन

Sun, 12 Jul 2020 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir latest news in hindi, Lockdown can be implemented again in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर संभाग में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए सोमवार से दोबारा 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। शनिवार को इस मुद्दे पर प्रशासनिक अधिकारियों की हुई उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन


बताते हैं कि कुछ व्यापारिक संगठनों की ओर से कुछ मुद्दों पर सहमत न हो पाने के कारण इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। इससे पहले कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने कहा कि यदि सरकार ने लॉकडाउन लागू किया तो कारोबारी इसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना का प्रसार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश में पांच महिलाओं समेत दस लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें जम्मू संभाग से एक और कश्मीर संभाग से 9 मामले शामिल हैं। इस बीच शनिवार को 268 नए मरीज सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 87 और कश्मीर संभाग से 181 मामले शामिल हैं। अब प्रदेश में 10,156  मामले हो गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

 

राहत यह कि जम्मू संभाग से 14 और कश्मीर संभाग से 95 मरीजों समेत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 109 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। कोरोना से मरने वालों में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा का 55 वर्षीय ट्रक चालक भी है। उसे  29 जून को जीएमसी, जम्मू में भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से भाग गए पांच सौ लोग, फिर भागने वालों ने ही लगाए आरोप

कोरोना संक्रमण से उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को परिवार वाले परमंडल ले गए। जिला जम्मू में 21 संक्रमित मामलों में 15 यात्री हैं, जबकि 6 अन्य श्रेणी के हैं। पांच संपर्क वाले मरीज हैं।

श्रीनगर में सबसे ज्यादा 67 नए मरीज मिले
शनिवार को श्रीनगर में सबसे ज्यादा 67 मरीज मिले। शोपियां, गांदरबल व किश्तवाड़ में सबसे कम मात्र एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया। बारामुला में 37, कुलगाम में 23, सांबा- पुंछ और अनंतनाग में 6-6, कुपवाड़ा में 37, पुलवामा में 5, रियासी और बडगाम में 4-4, उधमपुर में 3, कठुआ में 20 और राजोरी में 29 नए संक्रमित मामले मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed