{"_id":"5ef3230f8ebc3e42da4d2e9e","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-128-new-cases-in-20-kashmir-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 20 कश्मीर में 128 नए मामले, घाटी में दो और की हुई मौत, 111 लोगों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 20 कश्मीर में 128 नए मामले, घाटी में दो और की हुई मौत, 111 लोगों ने दी कोरोना को मात
Wed, 24 Jun 2020 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार कोरोना के 148 नए संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग में 20 और कश्मीर में 128 मामले शामिल रहे। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 111 संक्रमित स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
इनमें जम्मू संभाग से 51 और कश्मीर से 60 मरीज शामिल रहे। अब तक जम्मू संभाग से 873 और कश्मीर से 2769 मरीज स्वस्थ हुए। इस बीच कश्मीर में दो और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अब तक जम्मू संभाग में 11 और कश्मीर में 77 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?
विज्ञापन
नए मामलों में कुलगाम में 16, श्रीनगर में 28, अनंतनाग में 6, बारामुला में 16, कुपवाड़ा में 7, पुलवामा में 45, बांदीपोरा में 5,गांदरबल में 5, जम्मू में 1, उधमपुर में 2, रामबन में 5, कठुआ में 5, सांबा में 2, डोडा में 2, रियासी में 3 मामले शामिल हैं। जम्मू में आया एक मामला ट्रैवलर है।
कोरोना के 3829 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को 3829 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 261394 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
इसमें 39760 को घर पर क्वारंटीन, 2507 को अस्पताल में आइसोलेशन, 29 को अस्पताल में क्वारंटीन, 47088 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 171923 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 319664 सैंपलों में से 313428 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।