फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Religious campaigners from Delhi, Gujarat and Kerala found positive

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना को मात देकर घर लौटीं दो बहनें, 25 नए संक्रमितों में दिल्ली-गुजरात और केरल के 12 धर्म प्रचारक

Tue, 14 Apr 2020 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Religious campaigners from Delhi, Gujarat and Kerala found positive
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। सोमवार को संभाग में 25 और नए मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 270 पहुंच गया है। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में जम्मू में कोई संक्रमित मामला नहीं आया। यहां 124 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसमें दो डॉक्टर शामिल हैं। कश्मीर में जो 25 मामले आए हैं उनमें से 12 दिल्ली, गुजरात और केरल के धर्म प्रचारक हैं। उन्हें 27 मार्च से ही क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


जम्मू में गढ़ी चिकित्सा केंद्र में कार्यरत पॉजिटिव महिला डॉक्टर के पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ज्यौड़ियां की प्रसूता के संपर्क में आए अखनूर चिकित्सा केंद्र के एक डॉक्टर और गांधीनगर कोविड अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती महिला के नवजात की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। रूपनगर में गत दिवस पॉजिटिव आए एक मामले के संपर्क में रहने के कारण बत्रा अस्पताल के दर्जन भर से अधिक स्टाफ के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सांबा जिले के सुपवाल के चक राम चंद गांव में कोरोना संक्रमित फौजी के संपर्क में आने वाले पखड़ी गांव को सील कर वहां के 20 परिवारों के 97 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कश्मीर संभाग से आए नए मामलों में बांदीपोरा से नौ मामले शामिल हैं। स्किम्स सौरा में 12 मामलों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। कुपवाड़ा में 49 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रेड जोन क्षेत्रों में लोगों तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव दो बहनें ठीक होकर घर लौटीं

कोरोना पॉजिटिव पाई गई पहली दो बहनों को ठीक होने पर सोमवार को श्रीनगर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) से डिस्चार्ज कर दिया गया। जेएलएनएम की नोडल अफसर डॉ. बिलकीस शाह ने बताया कि सात और साढ़े तीन साल की इन दोनों बहनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। 

उन्होंने बताया कि उनकी मां भी नेगेटिव होने के बावजूद बच्चों के साथ रहती थी। दोनों बहनें श्रीनगर के नटीपोरा इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें यह संक्रमण सऊदी अरब से लौटे उनके दादा से हुआ था। यह बुजुर्ग भी उसी फ्लाइट में था जिसमें श्रीनगर के खान्यार इलाके की 65 वर्षीय महिला सफर कर रही थी। यह महिला घाटी की पहली पॉजिटिव मरीज थी जो इलाज के बाद ठीक हो गई है। 

वहीं दोनों छोटी बच्चियों के घर लौटने पर सभी ने खुशी जताई। जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रवक्ता ने परिवार को धन्यवाद देने के साथ मेडिकल टीम का भी धन्यवाद किया। श्रीनगर के डीसी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि समय-समय पर की गई सैंपलिंग में नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed