फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, nine more deaths in kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: जम्मू में 21 साल के युवक, सुरनकोट के एक पुलिसकर्मी समेत घाटी में नौ और मौतें

Fri, 14 Aug 2020 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, nine more deaths in kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू के सतवारी निवासी 21 वर्षीय युवक की जीएमसी में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। संभाग में इतनी कम आयु के किसी युवक की यह पहली मौत है। इसके अलावा सुरनकोट, पुंछ निवासी एक पुलिसकर्मी की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। उसे बत्रा अस्पताल से जीएमसी जम्मू में मृत लाया गया। इसके साथ कश्मीर में नौ और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 500 के पार चला गया है। इस बीच प्रदेश में 536 नए संक्रमित मामले सामने आए, जिसमें से जीएमसी का एक डॉक्टर भी शामिल है। नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 98 और कश्मीर से 438 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित सतवारी निवासी 21 वर्षीय युवक का जीएमसी जम्मू में कई दिन से इलाज चल रहा था। लेकिन उसे कई गंभीर चिकित्सा समस्याएं होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में श्रीनगर से 144, बारामुला से 46, पुलवामा से 33, कुलगाम से 14, शोपियां से 8, अनंतनाग से 16, बडगाम से 36, कुपवाड़ा से 46, बांदीपोरा से 54, गांदरबल से 41, जम्मू से 49, राजोरी से 3, रामबन से 3, कठुआ से 10, उधमपुर से 1, सांबा से 8, डोडा से 3, पुंछ से 5, रियासी से 15 और किश्तवाड़ से 1 मामला शामिल है। कुल 536 संक्रमित मामलों में 124 ट्रैवलर और 412 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया


प्रदेश में 4028 लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 406537 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 406537 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 42231 को घर पर क्वारंटीन, 7138 को आइसोलेशन, 48554 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 308105 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 763211 सैंपलों में से 736262 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 26949 संक्रमित मामलों में 7138 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 1700 और कश्मीर संभाग से 5438 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 40 और कश्मीर से 470 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

779 संक्रमित मरीज स्वस्थ
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से 779 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 218 और कश्मीर संभाग से 561 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 19302 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसमें जम्मू संभाग से 4311 और कश्मीर संभाग से 14991 मरीज हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों के रिकवरी दर बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed