फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, new positive cases detected in Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में मिले 14 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 106 हुई, 5,552 नए संदिग्ध निगरानी में

Sun, 05 Apr 2020 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, new positive cases detected in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आज यानी कि रविवार को कश्मीर संभाग में 14 और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 106 हो गई है। इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 17 नए मरीज सामने आए थे। इनमें तीन माह की बच्ची समेत जमातियों के नौ रिश्तेदार शामिल हैं। इनके अलावा भी संक्रमित आए नए मामलों में ज्यादातर तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सामने आए 17 मामलों में 14 कश्मीर घाटी व तीन उधमपुर के एक ही परिवार के हैं। कश्मीर में संक्रमित पाए गए मरीजों में छह जमाती हैं। इस बीच उधमपुर में एक होटल में क्वारंटीन किए गए 74 साल के एक संदिग्ध मरीज की शनिवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले के रेड जोन घोषित एक गांव का निवासी इस व्यक्ति को 2 अप्रैल को क्वारंटीन किया गया था। गांव में दो संक्रमित मिले थे। 3 अप्रैल को जम्मू में इसका परीक्षण कराया गया था। इसकी रिपोर्ट का इंतजार था। मौत के बाद बुजुर्ग का शव जिला अस्पताल के शव गृह मे रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब्लीगी जमात से लौटे लोगों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे से लौटे लोगों से जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उधमपुर की चिनैनी तहसील के नरसू इलाके में जमात के जलसे से लौटा एक व्यक्ति कुछ दिन पहले ही संक्रमित पाया गया था। अब उसकी 12 और 26 साल की दो बेटियों के साथ छह महीने की नातिन भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

प्रशासन ने जमाती के नजदीकी रिश्तेदारों और संपर्क में आने वाले 22 लोगों को क्वारंटीन में भेज दिया है। उधर, कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सामने आए संक्रमितों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष दिल्ली में जमात के जलसे में शामिल हुए थे। इसके अलावा बारामुला में सामने आए तीन नए मामलों में पहले से संक्रमित एक शिक्षक की पत्नी, बेटी और एक रिश्तेदार है। शिक्षक के पिता की कोरोना से हाल ही में मौत हो गई थी।

उधमपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। नए मामले सामने आने के बाद नरसू इलाके में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि तीनों नए मामले पूर्व के पॉजिटिव मामलों के संपर्क में थे और इनका यात्रा इतिहास भी बाहर का है। कश्मीर के नए मामलों में जीएमसी बारामुला में आठ, स्किमस श्रीनगर में 5 और सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed