{"_id":"5e89bf958ebc3e75e0097787","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-darbar-move-process-can-be-postponed-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः दरबार मूव पर कोरोना का प्रकोप, सरकार जल्द ही जारी कर सकती है अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः दरबार मूव पर कोरोना का प्रकोप, सरकार जल्द ही जारी कर सकती है अधिसूचना
Sun, 05 Apr 2020 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर दरबार मूव
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण बने हालात के चलते केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में दरबार मूव का टलना तय है। सरकार इस संबंध में आगामी दिनों में अधिसूचना जारी करने की तैयारी भी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के चलते वर्तमान हालात में दरबार मूव हो पाना संभव नहीं लग रहा। इस विषय पर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू विभिन्न स्तर पर चर्चा कर रहे हैं और आगामी दिनों में इस संबंध में सरकार अधिसूचना जारी करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दरबार मूव की परंपरा के तहत 24 अप्रैल को जम्मू में दरबार मूव के कार्यालय जिसमें नागरिक सचिवालय, राजभवन, पुलिस मुख्यालय सहित दरबार से संबंधित अन्य कार्यालय बंद होने हैं। केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में चार मई 2020 को सरकार का दरबार सजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते 14 अप्रैल तक तो देश सहित प्रदेश में भी लॉकडाउन है। ऐसे में दरबार मूव का टलना लगभग तय ही है। दरबार मूव के तहत सभी प्रशासनिक सचिवों से लेकर इससे जुड़े करीब दस हजार कर्मचारी भी जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट होते हैं।
विज्ञापन