फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, 24 more positive cases found in Kashmir, number of infected reached 184

Coronavirus Jammu Kashmir: कश्मीर में मिले 24 और संक्रमित, प्रदेश में मरीजों की संख्या पहुंची 184, अबतक चार की मौत

Thu, 09 Apr 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, 24 more positive cases found in Kashmir, number of infected reached 184
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आज यानी कि गुरुवार को कश्मीर संभाग में 24 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इनमें से 32 मामले जम्मू संभाग के और 152 मामले कश्मीर संभाग के हैं। इससे पहले बुधवार को पहली बार एक ही दिन में सर्वाधिक 33 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


वहीं उधमपुर निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत भी हुई। 62 वर्षीय महिला को बुधवार सुबह जीएमसी, जम्मू में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। जम्मू संभाग में कोरोना से यह पहली मौत है। अब तक प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को मिले नए संक्रमितों में तीन जम्मू संभाग के सुजवां के हैं। पीड़ितों में सबसे ज्यादा संख्या तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की बताई जा रही है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने नए मामलों की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई है, जबकि छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच बुधवार को स्किम्स, सौरा से दो संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मस्जिद में मौजूद तीन अन्य जमातियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई

बुधवार को मिले नए मामलों में श्रीनगर से संबंधित पांच जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके नाइजीरिया की यात्रा की सूचना है। इसके अलावा टंगमर्ग का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव है। कुपवाड़ा के जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग के अनुसार पॉजिटिव मामलों में एक मनीगाम में पाया गया।

निजामुद्दीन मरकज का यात्रा इतिहास होने के कारण इस संदिग्ध को कुपवाड़ा अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था, जिसके पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर उसे आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया। जम्मू में सुंजवां में एक मस्जिद में मौजूद तीन अन्य जमातियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी मस्जिद से मंगलवार को मिले 22 लोगों में से पांच पॉजिटिव मामले आए थे। ये सभी निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed