फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) latest News in Hindi, more corona positive cases in jammu and kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में मिले 29 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 523, अबतक छह की मौत

Sun, 26 Apr 2020 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) latest News in Hindi, more corona positive cases in jammu and kashmir
कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले आने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि रविवार को कश्मीर में 29 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 523 हो गई है। इसमें जम्मू से 57 और कश्मीर संभाग से 466 मामले हैं। अबतक प्रदेश में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में पांच कश्मीर व एक जम्मू संभाग का है।

विज्ञापन


उधर, शनिवार को हुई एक संक्रमित की मौत के बारे में स्किम्स के अधीक्षक डॉ. शफा ए देवा ने बताया कि बुजुर्ग को 13 अप्रैल के दिन दाखिल किया गया था। हालत खराब होने पर गत दिवस उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता हुई 1000
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जम्मू कश्मीर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिदिन 1000 कोविड टेस्ट के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि टेस्टिंग क्षमता को और बढ़ाने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संक्रमित मामलों को पकड़ में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में दो और कोरोना संक्रमित
लद्दाख में शनिवार को कोरोना के दो और मामले सामने आए। एक मरीज लेह जिले के बोगदंग गांव का है जबकि दूसरा संक्रमित कारगिल जिले से है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैंफेल ने बताया कि 148 सैंपलों की रिपार्ट में दो नए मामले पॉजिटिव आने से लद्दाख में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।


सैंफेल ने बताया कि कारगिल के संकू गांव में संक्रमित आए मामले का यात्रा इतिहास ईरान से जुड़ा हुआ है। यह मरीज 26 फरवरी को दिल्ली लौटा था जिसके बाद पांच मार्च को दिल्ली से लेह पहुंचा था। संकू गांव पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित है। वहीं लेह के बोगदंग गांव में संक्रमित मिले व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री गुजरात की है। यह व्यक्ति 2 फरवरी को चंडीगढ़ पहुंचा था जिसके बाद नौ मार्च को लेह के नुबरा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed