{"_id":"5ea99ddb8ebc3e9087285657","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-latest-news-in-hindi-16-corona-positive-cases-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में मिले 16 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 581","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में मिले 16 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 581
Wed, 29 Apr 2020 09:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को घाटी में 16 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 581 हो गई है। इसमें जम्मू से 58 और कश्मीर संभाग से 523 मामले हैं। अबतक प्रदेश में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में छह कश्मीर व एक जम्मू संभाग का है।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने जिले के करीब 16 गावों को रेड जोन घोषित कर दिया है। इन गांवों में तहसील राजपोरा के रोहमू, गुस्सू और फ्रसीपोरा तहसील काकापोरा के रेशीपोरा, चिरट, मोनविजि, बांदरपोरा चिरट, वंदकपोरा और काकपोरा टाउन शामिल हैं। इसके अलावा लस्सीपोरा के कुछ इलाके भी रेड जोन में शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा बफर जोन घोषित किए इलाकों में मिरगुंड, जाइगाम, मित्रीगाम, चीवा कलां, वाहिबुग, तुजन, ठोकरपोरा, गलबुग, लेलहार, हाजिबल, रतनिपोरा, गोरीपोरा आदि शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले जिले के 7 गांव खाइगाम, संगरवानी, आबहामा, गुडूरा, चंदगाम, पिंगलीना और पारिगाम को रेड जोन घोषित किया गया था।