फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir covid 19 Two thousand policemen have been infected in Jammu and Kashmir so far

जम्मू-कश्मीर: दो हजार पुलिसकर्मियों ने घर में ही दी कोरोना को मात, 97 हजार जवानों को लगा टीका

Fri, 14 May 2021 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 12:31 PM IST
सार

कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने में जुटे 70 हजार पुलिसकर्मियों में से मात्र दो हजार पुलिस कर्मी ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से भी अधिकतर को अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा और यह लोग घरों में रहकर ठीक हो गए।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir covid 19 Two thousand policemen have been infected in Jammu and Kashmir so far
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का सुरक्षा कवच इसका टीका ही है। इस बात का सबूत इससे ही मिलता है कि प्रदेश के सवा लाख पुलिस कर्मियों में से 97 हजार पुलिस कर्मियों ने कोरोना टीके के लिए पंजीकरण करा लिया है। 97 हजार पुलिस कर्मियों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 67 हजार को दूसरी डोज भी लग चुकी है। 

विज्ञापन


आईपीएस महिला अधिकारी एवं शहर की एसपी नार्थ मोहिता शर्मा कोरोना को मात देकर फिर से ड्यूटी पर लग गई हैं। गुरुवार को मोहिता ने अपना पद संभाल लिया। आते ही उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और स्टाफ से बात की और कोरोना प्रोटोकाल को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन बहुत जरूरी
पिछले वर्ष कोरोना पॉजिटिव हो गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ठीक हो गया। अस्पताल नहीं जाना पड़ा। इस बार वैक्सीन लगवा ली है। अब तक सब ठीक है। हमारे सभी कर्मियों ने भी वैक्सीन ली है। सबसे ज्यादा सड़कों पर लोगों से बात हमारी ही होती है। लेकिन वैक्सीन ने बहुत बचाया है। -मोहन कैथ, एसएपी ट्रैफिक रूरल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गांव, बाजार, सड़क, चौक-चौराहे आदि पर रहना पड़ता है। बेशक दो हजार पुलिस कर्मी संक्रमित हुए, लेकिन वैक्सीन के कारण इन पर अधिक असर नहीं पड़ा। कुछ अफसर भी पॉजिटिव हुए, लेकिन कोरोना को हराकर फिर से ड्यूटी पर लौट आए हैं। -रमेश अंगराल, एआईजी पर्सनल, पुलिस मुख्यालय

यह भी पढ़ें-
 बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed