{"_id":"61f6c76a310e15072d202f6f","slug":"coronavirus-and-omicron-case-in-jammu-and-kashmir-covid-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 4615 नए संक्रमित, सात लोगों को लील गया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 4615 नए संक्रमित, सात लोगों को लील गया संक्रमण
Sun, 30 Jan 2022 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:44 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों संभागों में संक्रमितों का मिलना जारी है। रविवार को संक्रमण से सात लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4615 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही सात लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से ओमिक्रॉन वेरिएंट ज्यादा शक्तिशाली हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशाला नहीं होने की वजह से मरीजों के अलावा कोरोना से मर रहे मरीजो के सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी लहर में प्रदेश में ज्यादातर मौतें अब ओमिक्रॉन वेरिएंट से ही हो रही हैं। मरने वालों में ज्यादातार बुजुर्ग हैं या वह लोग हैं, जिन्हें पहले से कोई बीमारी थी।
विज्ञापन