फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

ईंट भट्ठा मालिक कर रहे लॉकउाउन की अवहेलना

विज्ञापन
corona virous
सांबा कस्बा के मुख्य चौक पर जेके बैंक के बाहर ग्राहको की लगी कतारें - फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है। वहीं कुछ ईंट भट्ठा मालिक सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ईंट भट्ठों पर मजदूरों से काम करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जहां केवल खानपान व दवाई, सब्जियों की दुकानों को खोलने की ही ढील दी गई है, जबकि ईंट भट्ठा मालिक लॉकडाउन की अवहेलना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो सरकारी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य कर्मियों को फूल देकर जताया आभार
सांबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के अस्पताल में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे अस्पताल के कर्मियों व डॉक्टरों को फूल देकर सम्मानित किया। पार्षद संजीव पाधा, मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास संब्याल, युवा नेता हर्ष संब्याल, साहिल चंदेल मुख्य रूप में उपस्थित थे। मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास संब्याल ने बताया कि कोरोना की प्रथम जंग स्वास्थ्य कर्मी लड़ रहे हैं जो खुद की जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा के लिए आगे हैं। संवाद
विज्ञापन

-----
पैंथर्स पार्टी ने एसीआर की अगुवाई में बांटा राशन
सांबा। पैंथर्स पार्टी के जिला युवा महासचिव सुमित सिंह सप्पन ने एसीआर कुलभूषण खजूरिया की अगुवाई में चक मंगा रकवाल में बाहरी क्षेत्रों के दिहाडी मजदूरों में राशन वितरित किया। एसीआर ने बताया कि उन्हें ज़ानकारी मिली कि उक्त मोहल्ले में लोगों के पास राशन की किल्लत है, जिस उन्होंने पैंथर्स नेता से संपर्क किया और सुमित सिंह ने मौके पर करीब 20 परिवारों को राशन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को खिलाया खाना
सांबा। औद्योगिक इकाई फेज-एक और दो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ दिहाडी मजदूरों को खाना खिलाया। कांग्रेस नेता सुभाष भगत, जिला युवा कांग्रेस प्रधान सुशील भगत, गिविंद सिंह, सुमित कुमार, अमन कुमार व गोगा चौधरी ने बताया कि लॉक डाउन के चलते कई दिहाडी मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं और लोगों को खाने की दिक्कत हो रही है। इसके चलते उन्होंने ऑटो में खाना ले जाकर खिलाया। संवाद
----
इन दिनों बैंकों के बाहर लगी रहती हैं लंबी कतारें
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए सब कुछ बंद है। सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए बैंकों को खुले रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रहती है। पुलिस व सिविल डिफेंस के जवान ग्राहकों की मदद में जुटे हैं।
सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन संजय गुप्ता, रजनीश परगाल, विंदु सलाथिया, अनिल गुप्ता आदि ने बताया कि वह सुबह ही जेएंडके बैंक की शाखा के बाहर पहुंच जाते हैं। बुजुर्ग व महिलाओं की मदद करते है। उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करने के बारे में जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि माह के प्रथम सप्ताह में ही अधिक भीड़ रहती है। सिविल डिफेंस के सदस्य बैंक की मदद कर रहे हैं।
----
रामगढ़ क्षेत्र में गरीबों की मदद के लिए आगे आए पुलिस कर्मी
रामगढ़। सीमावर्ती गांव करालिया और रामगढ़ में पुलिस अधिकारियों ने दूसरे राज्य लोगों को खाने का सामग्री दी। कहा कि आप जहां हैं वहीं रहें। आपको खाने की वस्तु पहुंचती रहेगी। एसएचओ चमन गोरख ने कहा कि हम हर गांव जाकर देख रहे हैं जिन घरों में खाने के लिए कुछ नहीं है उनको सब्जियां, राशन, दूध पहुंचा रहे हैं। संवाद
----
बाड़ी ब्राह्मणा ने कैथोलिक चर्च ने बांटे मास्क
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कैथोलिक चर्च की तरफ से बुधवार को सिडको चौक पर जरूरतमंदों में मास्क बांटे गए। इस मौके पर एसडीपीओ सुनील केसर और थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया मौजूद रहे। चर्च की तरफ से 500 के करीब मास्क राहगीरों, ट्रक ड्राइवर को वितरित किए गए। लोगों को जागरूक भी किया गया कि सामाजिक दूरी बनाए रखें और लॉक डाउन का पालन करें। संवाद
------
नगर पालिका अध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान
विजयपुर। नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार की देखरेख में बुधवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मी, पार्षद अन्य लोग भी मौजूद थे। दीपक कुमार ने लोगों को बताया कोरोना तेजी से फैल रहा है। अपने घरों के आसपास हमेशा सफाई रखें। संवाद

----
जरूरतमंदों में राशन दिया
विजयपुर। लॉकडाउन के चलते पीडीपी नेता एवं सांबा जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया की देखरेख में दफ्तर में गरीब और जरूरतमंद सौ परिवार के लोगों को राशन दिया गया। उन्होंने हर मदद करने का वादा किया। इस दौरान पार्टी के फकीर सलाथिया, रमन सलाथिया, रविंदर सिंह, रंजीत सिंह, गार सिंह, जरोवर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा के विजयपुर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने गगौर, गडवाल के 30 जरूरतमंद लोगों को राशन दिया। इस दौरान पवन कुमार, सनी जाट, संदीप चौधरी, रमन, अतुल चौधरी आदि मौजूद थे। शिवशंकर कमेटी विजयपुर के प्रधान ऋषभ थापा, संजय गुप्ता, सुभम वर्मा, केशव गुप्ता अवनीश थापा, मोहित गुप्ता ने भी खाना और चाय पिलाई। भाजपा नेता संजीव शर्मा, रंधीर शर्मा की देख रेख में सुचानी में भी राशन बांटा गया संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed