फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बाड़ी ब्राह्मणा तहसील में पूरी तरह से लॉकडाउन

विज्ञापन
corona virous
बॉडी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सांबा के आदेश पर बाड़ी ब्राह्मणा तहसील को पूरी तरह से 4 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन खुलने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा तहसील के अंतर्गत कोविड-19 के काफी ज्यादा मामले सामने आ गए थे, जिसमें सबसे बड़ा शीतल पेय बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों का निरंतर पॉजिटिव आना रहा। प्रवासी मजदूर जोकि लॉकडाउन-वन खुलने के बाद वापस काम पर आ रहे थे और निरंतर सैंपलिंग के बाद पॉजिटिव पाए जा रहे थे। इन सभी तथ्यों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाड़ी ब्राह्मणा तहसील को बंद करने का फैसला किया है, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र खुला रहेगा। चार दिन के इस लॉकडाउन में जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, जिसमें किराना, दूध, ब्रेड बेकरी की शामिल हैं। सुबह 7.00 से 12.00 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। चिकित्सालय दवाई और लेबोरेटरी सुबह 9.00 बजे से खुले रहेंगे। इस आदेश के साथ जिला प्रशासन ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना करते हुए पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन को भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया है ताकि कोरोना जिस रफ्तार से बढ़ रहा है। उसे रोकने में सफल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed