फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

आरएस पुरा में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा के चकरोई में संक्र​मित मिलने पर घर सील करती पुलिस।
आरएस पुरा। गांव कत्याल और चकरोई की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। प्रशासन की ओर से दोनों को सीडी अस्पताल में ले जाया गया। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने कंटीले तार लगाकर उनके घरों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

चकरोई की महिला पति के साथ अमृतसर गई थी। वापस आने पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चों का टेस्ट किया गया। महिला के पॉजिटिव आने पर अब इन सबको क्वारंटीन किया गया है। गांव कत्याल की महिला का पति पुलिस में होने पर पिछले दिनों घर आया था। लौटने पर जब उसका टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आया। अब महिला भी पॉजिटिव आई है। प्रशासन की ओर से उनके घरों के बाहर कंटीले तार लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

परगवाल में लोग नहीं कर रहे है नियमों का पालन
परगवाल। कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से जारी निर्देश का सीमा क्षेत्र परगवाल में लोग पालन नहीं कर रहे हैं। सबसे गंभीर हालत मुख्य बाजार की है। चाहे वह सामाजिक दूरी का पालन हो या मास्क पहनना, लोग बिना वजह बाहर घूमकर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है। हालांकि वीरवार को तहसीलदार इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार पहुंच कर लोगों और दुकानदारों को निर्देश दिए थे और नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना का प्रावधान भी रखा लेकिन उसका असर होता नहीं दिख रहा। हालांकि कुछ लोग नियमों का पालन करते जरूर दिखे। वहीं कुछ लोगों कहना है कि प्रशासन को आगे आकर लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी दिखानी चाहिए, क्योंकि जिस तरह से लोग सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं, उससे ग्रामीण क्षेत्रों में यह महामारी भयानक रूप ले सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
कोरोना मरीजों की बढ़ रही है संख्या
विजयपुर। जिला सांबा में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिवशंकर कमेटी के प्रधान ऋषभ थापा ने एक बैठक में कहा कि सांबा जिले में लॉकडाउन की घोषणा की जाए। कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों में खौफ है। समझदार लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। थापा ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग की कि सांबा जिले में तत्काल लॉकडाउन लगाने की घोषणा की जाए ताकि हजारों लोगों की चल रही परेशानी कम हो सकें। इस दौरान कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। संवाद
घगवाल में एटीएम सैनिटाइज करने की मांग
सांबा। घगवाल में एटीएम को सैनिटाइज करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए लोगों में भय बनने लगा है। लोगों के अनुसार घगवाल के कोविड-19 अस्पताल में सांबा के पैंठी में बने सीमा सुरक्षा बल के शिविर से हर दूसरे तीसरे दिन जवान कोरोना टेस्ट कराने आते हैं। इस दौरान यह जवान अपनी बस चौक में खड़ी करते हैं। टेस्ट कराने के बाद बाजार में दुकानों खरीदारी करते हैं और एटीएम से पैसे निकालते हैं। इससे आसपास के दुकानदारों तथा पैसे निकालने वालों को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा बना है। संवाद
पुरमंडल में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 17 जून देर शाम को यह दोनों मामले पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक महिला 36 वर्षीय है, जो इलाज कराने के लिए राज्य से बाहर गई थी। वापस आकर जब उसने कोरोना टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव पाई गई। दूसरा मामला पुरमंडल के मुख्य बाजार का है। जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य बाजारों से रूटीन में दुकानदारों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उसमें से एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यह व्यक्ति 61 वर्षीय है। दोनों मामलों को बाड़ी ब्राह्मणा के जेके ईडीआई कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पुरमंडल मुख्य बाजार को संपूर्ण तरीके से बंद कर दिया गया है और तारबंदी भी कर दी गई है। संवाद

पुरमंडल की वार्ड-3 व 9 को बनाया हॉट स्पॉट जोन
सांबा। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों पर प्रशासन अब कडे़ फैसले ले रहा है। पुरमंडल की वार्ड-3 व 9 में कोरोना संक्रमित मामले आने से दोनों वार्ड हॉट स्पॉट घोषित कर दिए गए हैं। डीसी सांबा द्वारा जारी एक आदेश अनुसार कि पुरमंडल की दोनों वार्ड को हॉट स्पॉट बनाया गया है। सरकारी हासस के लेक्चरर विनोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर भेजे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जो कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं। वहीं क्षेत्र में पूरी तरह से पाबंदियां लगा दी गई हैं। क्षेत्र में सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed