{"_id":"5ed2a9088ebc3e904032ef92","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu211072592","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के दो मामले और पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के दो मामले और पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में कोरोना के दो मामले और पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का यात्रा इतिहास बाहर से बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक मामला तेली बस्ती का है। यह व्यक्ति रोहिंग्या है, और इसकी उम्र 16 साल है। जो हरियाणा से 16 मई को जम्मू आ रहा था। लखनपुर से ही उसको क्वारंटीन सेंटर अभिनंदन रिजॉर्ट राया मोड़ में भेज दिया गया। दूसरा मामला बाड़ी ब्राह्मणा के बर्जानी तालाब का है। यहां किराए के मकान में रहता है। मूल निवासी उत्तराखंड का है, इसकी उम्र 36 साल है। वह भी 16 मई को आ रहा था और लखनपुर से ही उसको क्वारंटीन सेंटर अभिनंदन रिजॉर्ट राया मोड़ में भेज दिया गया। दोनों मामलों के पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन क्वारंटीन के दौरान 27 मई को दोबारा उनका टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
------------
पीपीई किट्स होने पर भी पीएचसी में उपचार नहीं कर रहे डाक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले में प्राइमरी हेल्थ सेंटरों (पीएचसी) पर डॉक्टर्स के लिए पीपीई किट उपलब्ध है। इस पर भी डॉक्टर रोगियों का सही प्रकार से उपचार नहीं कर रहे। मरालिया पंचायत के पंच रजनीश कुमार रामपाल ने कहा कि गांव के पीएचसी में पीपीई किट्स होने पर भी डॉक्टर रोगियों के अस्पताल में उपचार के लिए आने पर सही प्रकार से उपचार नहीं कर रहे। मात्रा खानापूर्ति कर ही रोगियों को दवाइयां लिखकर उनके घरों में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पीपीई किट्स होने पर डॉक्टरों को चाहिए कि वह यहां आए रोगियों का सही प्रकार से उपचार करें। डॉक्टर किट्स लगाते ही नहीं। यहां उपचार के लिए आई महिला ममता देवी ने कहा कि कोरोना के चलते जरूर दहशत है लेकिन डॉक्टरों का इस प्रकार काम करना ठीक नहीं। रमेश लाल ने कहा कि कई पीएचसी में अभी तक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन नहीं है, जिससे डॉक्टर रोगी को बुखार होने पर उसका तापमान देख सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि हर गांव के सब सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन मुहैया कराएं, ताकि यहां पर आए रोगी का बुखार देख उसका सही उपचार किया जाए।
------------
बीरपुर के दाता तालाब मंदिर को किया सैनिटाइज
सांबा। जिले के बीरपुर स्थित दाता तालाब मंदिर व बीरपुर दाति दरबार क्षेत्र को शनिवार को सैनिटाइज किया गया। रविवार को यहां अर्द्धवार्षिक मेल होने वाली थी जिसे लॉकडाउन के कारण रद्द कर दिया गया है। अब यहां चंद सदस्य ही पूजा कर मेल की रस्म पूरी करेंगे। उल्लेखनीय है कि दाता तालाब स्थल जो बीरपुर निकट है। यहां हर वर्ष दो बार मेल का आयोजन होता है। दाता रणपत देव जिन्होंने न्याय की खातिर जान दी थी इसलिए इनको न्याय देव कहा जाता है। देव स्थान को शनिवार को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मियों सहित दातादेव समिति के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह चाढ़क, उपाध्यक्ष नरैन सिंह, वरिष्ठ सदस्य अजीत सिंह, गोपाल सिंह, जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-------------
लोगों की आवाजाही बंद
रामगढ़। क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले से लोगों को डर सताने लगा है। क्षेत्र में अभी पहले जैसी बाजार में भीड़ नहीं रही। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। हालांकि पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र के गगवाल और गौ रकवाला में जहां कोरोना के पॉजिटिव मिले थे, उन गलियों से आवाजाही बंद कर दी है, ताकि मामले और न बढ़ सकें। जरूरी सामान खरीदने पर ही परिवार के एक सदस्य को ही बाहर निकलने दिया जा रहा है।
------------
क्वारंटीन सेंटर से स्वस्थ होकर लौटे
बाड़ी ब्राह्मणा। कार्थोली क्षेत्र से एक व्यक्ति दो मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसको इलाज के लिए सीडी हॉस्पिटल जम्मू में भेज दिया गया। वहां से वह 29 मई को स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उसको घर में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर रहने के लिए हिदायत दी गई है। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में कोरोना के कुल सात मामले पॉजिटिव रह गए हैं। संवाद