{"_id":"5e7796cd8ebc3e78b622f8b2","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu206522895","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जगह पुलिसकर्मी पहरे पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जगह पुलिसकर्मी पहरे पर रहे
विज्ञापन
बिश्नाह में थाली बजाकर जनता कर्फ्यू का समर्थन करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। जनता कर्फ्यू को कस्बे और आसपास के गांव में क्षेत्र की जनता ने पूरी तरह सफल बनाया। बाजार बंद रहें, वहीं लोगों ने घरों में ही रहकर एकजुटता का संदेश दिया। तारा चौक और कस्बे के तरफ आने वाले हर मार्ग की तारबंदी की गई। हर जगह पुलिसकर्मियों के पहरे रहे। लोग शाम पांच बजे छतों, बरामदों और गलियों में इकट्ठे होकर शंख, तालियां, थालियां, घंटियां बजाईं, और एकजुटता का संदेश दिया। संवाद
---------
नगर पालिका ने फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया
बिश्नाह। जनता कर्फ्यू के बीच भी नगर पालिका की तरफ से कस्बे में फॉगिंग कराने के साथ दवा का छिड़काव कराया गया। ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि जनता के समर्थन पर आभार व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई एकजुटता से ही लड़ी जा सकती है। संवाद
--------
घंटी, थाली, शंख बजाकर कोरोना से जंग लड़ने का दिया संदेश
बिश्नाह। कस्बे में रविवार शाम के पांच बजे छतों, बरामदों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं इकट्ठे होकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए घंटी, थालियां और शंख बजाकर संदेश दिया। साथ-साथ गांव में भी इसी तरह के नजारे देखने को मिले। हर कोई अपने मकान की छत या बरामदे में चढ़ खड़े होकर हौसला दिखा रहा था। संवाद