फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

कोरोना वायरस: रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सतर्कता, हर यात्री की हो रही जांच

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। शहर में कोरोना वायरस के मामले सामने आते ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग में भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्टेशन पर आने-जाने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है। स्टेशन के वीआईपी गेट पर स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया है। कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त कर्मचारी आधुनिक उपकरण के साथ लोगों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजाराें की संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद से सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर यात्री की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक स्क्रीनिंग कैंप काफी नहीं है। स्क्रीनिंग कैंप पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हर यात्री की जांच करने की कोशिश की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए उन्हें वायरस के बारे में बताया भी जा रहा है। वहीं रेलवे प्रबंध भी यात्रियों को वायरस के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की जांच में सतर्कता बढ़ा दी है। हर यात्री की पर्याप्त जांच करने के बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed