{"_id":"60d8c27c8ebc3ebc7b56adc2","slug":"corona-samba-news-jmu238259574","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की अवहेलना करने वाले 100 लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 की अवहेलना करने वाले 100 लोगों का किया चालान
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने रविवार को जिले में कोविड-19 की अवहेलना करने वाले 100 लोगों के चालान किए। इस दौरान 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस के अनुसार विभिन्न रूपों में कोविड-19 एसओपी के निर्देशों के उल्लंघन के लिए दुकानदारों सहित आम व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया। जिन में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क नहीं पहनने पर 80 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर दुकानदारों समेत 13 लोगों के चालान किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर सात व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान सांबा पुलिस द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उल्लंघन करने वालों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए मास्क भी वितरित किए गए। पुलिस ने आम नागरिकों से हमेशा मास्क लगाने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और कोविड उपयुक्त व्यवहार मानदंडों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। क्योंकि ये कोविड-19 के प्रसार को कम करने के लिए प्रमुख निवारक उपाय है। लोगों को आगे सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।
कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद रहे
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को जिले के बाजार बंद रहे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह रविवार को दुकानें न खोलें। इस पर कस्बे के सभी बाजार बंद रखे गए। क ोरोना के अधिक फैलने पर जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू का निर्देश दिया था। घगवाल के व्यापार मंडल प्रधान एवं डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार ने दुकानदारों से अपील की कि कोरोना एसओपी की पालना करें व जिला प्रशासन को सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
बिश्नाह उपजिला अस्पताल में किए गए 35 टेस्ट में सभी निगेटिव
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में रविवार को टेस्टिंग केंद्र में 35 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। केंद्र के इंचार्ज सुरजीत कुमार ने बताया कि रविवार को भी जनता के कोरोना टेस्ट किए गए थे। जिनमें आज के दिन भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इसी तरह टेस्टों के करने का सिलसिला सोमवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा। रविवार को छुट्टी होने के कारण किसी को भी कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन नहीं लगाए जा सके। संवाद
कोरोना संक्रमितों का गिरा ग्राफ
एक सप्ताह से 10 से नीचे रह रहे मामले
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट बनी हुई है। इससे जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर डेल्टा प्लस का अभी खौफ बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सांबा जिले में एक सप्ताह से दस से नीचे ही कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। एक सप्ताह से सांबा जिले में कोविड से कोई भी मौत नहीं होने की एक अच्छी खबर है। रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मामले आए हैं, जिनमें एक का यात्रा इतिहास है। 26 लोग ठीक हुए हैं।