फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना से 3 लोगों ने मौत

विज्ञापन
corona
सांबा। जिले में कोरोना वायरस के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह घरों में ही रहें। मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 119 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आए हैं। एक निजी कारखाना के 7 लोग, एक अन्य कारखाना में एक व्यक्ति, एक कारखाना के ठेकेदार व कर्मी को कोरोना संक्रमित पाया गया। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों का मिलना काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिले में तीन लोगों ने कोविड से दम भी तोड़ा है। जिला प्रशासन के एडीसी सूरम चंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में ही रहें, यदि एक सप्ताह घरों में रहेंगे तो कोरोना का असर कम किया जा सकेगा। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने की भी अपील की है। उधर जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर आम लोगों से अपील की है कि वह घरों में ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही मास्क पहन कर निकलें, खांसी, बुखार होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को डबल मास्क पहनने का आदेश
सांबा। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। इसी संदर्भ में उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने आदेश जारी किया है जिसमें सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को शील्ड के साथ मास्क पहनने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कोविड-19 का सही पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह स्वयं मॉनिटर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉक की कमी से लोग रह गए वैक्सीन से वंचित
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में रविवार को कोविड शील्ड वैक्सीन की उपलब्धता न होने पर उपजिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे लोगों को बिना वैक्सीन लिए लौटना पड़ा। इनमें से कई लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे थे। 18 वर्ष से अधिक आयु के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते पहले से ही लोगों को कोरोना महामारी की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। अब सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा तो कर दी, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को योजना बनाकर कार्य करना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रवि शर्मा ने बताया कि नाम पंजीकृत कराए जाने के बावजूद उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई। दूसरा टीका लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन जोगिंद्र कुमार ने कहा कि वह सुबह अस्पताल पहुंचे, लेकिन वैक्सीन न होने पर बिना टीका लगवाए ही वापस जाना पड़ा। संवाद

बिश्नाह उपजिला अस्पताल बना कोविड अस्पताल
बिश्नाह। कुछ दिन से बिश्नाह में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी उपजिला अस्पताल में लगभग 47 टेस्ट किए गए। इनमें चार लोग संक्रमित पाए गए। कुल परीक्षण में संक्रमितों की संख्या 150 के करीब पहुंच गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने उपजिला अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया है। वहीं, बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल में होने वाले टेस्टों और वैक्सीन के टीकों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला एक-दो दिन में प्रभावी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed