फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

अरनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी

विज्ञापन
corona
अरनिया। बीते चार दिन की दर में बढ़ोतरी के बाद मात्र चार लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि रविवार को मात्र 37 लोगों के ही सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा टीम के अनुसार उप चिकित्सा केंद्र में लगाए गए शिविर में रविवार को 37 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से मात्र चार लोगों के सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए, जबकि वैक्सीन नहीं लगाई गई। वही अब क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 217 तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड-19 की एसओपी का पालन सख्ती से कराया जा रहा है, मगर फिर भी थोड़ी सी राहत मिलने के बाद फिर से दिन प्रति दिन संक्रिमतों आंकड़ा बढ़ने लगा है, जिसकी समीक्षा करनी निहायत ही जरूरी है। ताकि इस महामारी पर पूर्णतया काबू पाया जा सके।
जोगवां के सामुदायिक केंद में बनाया गया केयर सेंटर
ज्यौड़ियां। छंब के गांव जोगवां के सामुदायिक केंद्र में पांच बिस्तर वाला कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां क्षेत्र के लोगों को संक्रमित पाए जाने पर आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय निवासी व भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बहुत सारे परिवार ऐसे हैं, जिनके पास अलग से आइसोलेट होने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। अगर ऐसे किसी भी परिवार में कोई संक्रमित हो जाए तो पूरे परिवार के लिए खतरा बन सकता है। इसे मद्देनजर रखते हुए हमने क्षेत्र के मध्य गांव जोगवां में पांच बिस्तर वाला कोविड केयर सेंटर बनाया है। ऐसे परिवार में से कोई भी व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो उसे सेंटर में रखा जाएगा। सुरेश शर्मा ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की कि सभी लोग कोरोना टेस्ट कराएं और समय पर टीकाकरण कराएं। कुछ देश विरोधी तत्व अफ़वाह फैला रहे हैं। ऐसी अफ़वाहों से बचें अपना और परिवार का ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और कोरोना को मात देने के लिए सामान बांट रहे हैं। कस्बे की डंसाला मंडी के वार्ड सात में पैंथर्स पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह विक्का ने लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने स्तर पर जागरूक कर रहे है, और प्रशासन की कोशिशों की भी सराहना कर रहे हैं। राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बीडा उठाया है कि अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर नायब सरपंच बलबीर सिंह पप्पू, अरुण खजुरिया, कुलबीर सिंह और उधयवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed