फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना से 24 घंटे में पांच और की मौत, संक्रमण के 555 नए मामले

विज्ञापन
corona
जम्मू। प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 555 नए मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 213 और कश्मीर संभाग से 342 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही पांच मरीजों की संक्रमण से मौत भी हो गई। इनमें तीन मरीज जम्मू संभाग और दो कश्मीर संभाग से हैं। अब तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 98892 पर पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश में सक्रिय मामले 5678 हैं।
विज्ञापन

जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले से 95, राजोरी से सात, उधमपुर से 20, डोडा से 16, कठुआ से 15, पुंछ से 21, सांबा से 13, किश्तवाड़ से 13, रामबन से सात और रियासी से छह नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर संभाग में श्रीनगर से 122, बारामुला से 42, बडगाम से 40, पुलवामा से 19, कुपवाड़ा से 13, अनंतनाग से 17, बांदीपोरा सें 24, गांदरबल से 46, कुलगाम से 12 और शोपियां में सात नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

456 मरीज ठीक भी हुए
प्रदेश में 456 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 171 जम्मू संभाग और 285 कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। पांच नई मौतों के साथ कोरोना संक्रमण से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1533 पहुंच गई है। 5678 सक्रिय मामलों में से 1549 जम्मू संभाग और 4129 कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। 91681 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed