फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना से 12 और की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार के पार

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 701 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 85409 तक पहुंच गया। इनमें वर्तमान में 9739 मामले सक्रिय हैं। नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 264 और कश्मीर से 437 लोग संक्रमित हुए हैं। इस बीच प्रदेश में 12 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें जम्मू और कश्मीर संभाग से 6-6 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में उधमपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। जम्मू जिले में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 128 लोग संक्रमित हुए हैं। राजोरी में 22, उधमपुर में 21, डोडा में 11, कठुआ में 9, पुंछ में 18, सांबा में 13, किश्तवाड़ में 28, रामबन में 9 और रियासी में 5 मामले मिले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 163, बडगाम में 43, बारामुला में 70, पुलवामा में 26, कुपवाड़ा में 23, अनंतनाग में 28, बांदीपोरा में 32, गांदरबल में 35, कुलगाम में 8, शोपियां में 9 लोग संक्रमित हुए।
विज्ञापन

प्रदेश में 1660 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना के 1660 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 618854 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। कुल 9739 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 3842 और कश्मीर से 5897 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 74318 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 29941 और कश्मीर से 44377 मरीज हैं। अब तक जम्मू संभाग से 443 और कश्मीर से 909 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed