{"_id":"5f3c3d278ebc3e3cfb2b0411","slug":"corona-jammu-city-news-jmu216774350","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें संवेदनशील इलाकों की शिनाख्त की जा रही है, जहां अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इन इलाकों में तीन दिन लॉकडाउन रखकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर एंटीजन टेस्ट से संक्रमित मरीजों की पहचान करेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग योजना तैयार कर रहा है। अभी तक रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर ही एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
शहर और आसपास के कई इलाके रेड/कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके हैं। शहर के लगभग सभी इलाकों में कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ है। लेकिन कई इलाकों में दर्जनों संक्रमित मामले सामने आए हैं। ऐसे इलाकों में तालाब तिल्लो, जुल्लाका मोहल्ला, क्रिश्चियन कॉलोनी, गोल पुली, गोल गुजराल आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे इलाकों की शिनाख्त कर रहा है जिसमें प्राथमिकता के आधार पर संक्रमित मामलों की पहचान के लिए रैपिड टेस्ट अभियान शुरू किया जाएगा। टेस्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू जिले के लिए प्रतिदिन 5000 रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की मांग की है। इस समय जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 1200-1300 टेस्ट किए जा रहे हैं। 5000 टेस्ट में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में 1500 और डोर टू डोर व अन्य के लिए 3500 टेस्ट किट की मांग की गई है।
30 मिनट में आएगी रिपोर्ट
रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड लक्षण और बिना लक्षण वाले लोगों के स्बैब लेकर जांच की जाएगी। यह प्रेगनेंसी स्ट्रिप की तरह है जिसमें स्बैब डालकर 20-30 मिनट के भीतर टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी। सीएमओ जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर ऐसी योजना बनाई जा रही है, जिसमें अधिक संक्रमित वाले इलाकों में डोर टू डोर रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
अब तक दो हजार से ज्यादा संक्रमित
जम्मू जिले में अब तक 2000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 750 से अधिक मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक 30 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में प्रतिदिन औसतन 50-60 नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। इनमें आधे मामले अन्य वर्ग से जुड़े आ रहे हैं। शहर के लगभग हर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ है।