फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona inside Jammu Kashmir jail, 100 prisoners infected in Anantnag

जम्मू-कश्मीरः जेल के अंदर पहुंचा कोरोना, अनंतनाग में 100 कैदी संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Corona inside Jammu Kashmir jail, 100 prisoners infected in Anantnag
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अब जेल के अंदर भी संक्रमण पहुंच चुका है। अनंतनाग जेल के 100 कैदी अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जेल का एक कर्मचारी और ठेकेदार की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। संक्रमण बढ़ने पर अनंतनाग में प्रशासन ने फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। नाकों पर जवान तैनात हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने से कश्मीर में हालात बिगड़ गए हैं। दूसरे दिन लगातार 14 और लोगों ने संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसके साथ प्रदेश में अब तक 222 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें 204 मौतें कश्मीर संभाग से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा भी 12000 के पार हो गया है। गुरुवार को 490 नए मरीज सामने आए, इसमें जम्मू संभाग से 62 और कश्मीर से 428 मामले शामिल हैं। वहीं 109 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए, इसमें जम्मू संभाग से 34 और कश्मीर से 75 मामले हैं।


जम्मू में आए नए पॉजिटिव मामलों में 5 ट्रैवलर और 9 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। अन्य वर्ग में कृषि निदेशालय संक्रमित मामले में 4, छन्नी में 1, शीतल पेय फैक्ट्री मामले में 1, सीआरपीएफ में 1 संपर्क मामला आया है। इसके अलावा 1 मराठा बस्ती और छिब्ब नगरोटा से 1 गर्भवती महिला संक्रमित हुई है। 

श्रीनगर में सर्वाधिक 259, बारामुला में 18, कुलगाम में 21, शोपियां में 42, अनंतनाग में 6, कुपवाड़ा में 3, पुलवामा में 32, बड़गाम में 34, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 11, उधमपुर में 3, कठुआ में 2, राजोरी में 33, सांबा में 8, डोडा में 2 मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख में जवानों ने दिखाया पराक्रम, राजनाथ ने हथियार उठाकर दिया बड़ा संकेत, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed